{"_id":"5a1b1e584f1c1ba7678be082","slug":"21511726680-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में मतदताओं ने दिखाया उत्साह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निकाय चुनाव में मतदताओं ने दिखाया उत्साह
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी वोटिंग की अफवाह, पुलिस ने भांजी लाठियां
मोदीनगर। निकाय चुनाव की वोटिंग में बूथों पर फर्जी वोट डालने की अफवाह पर बिगड़े माहौल के बीच पुलिस को लाठियां भी भांजनी पड़ीं। इसके साथ ही कई बूथों पर एजेंट भी भिड़ गए। दोपहर बाद मतदाताओं की संख्या अचानक बूथों पर बढ़ गई। एक्का-दुक्का बूथों पर फर्जी वोट डालने की अफवाह पर पुलिस ने लाठियां भी बरसाईं। समर्थकों के विरोध करने पर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया। एसडीएम पवन अग्रवाल ने बताया कि मोदीनगर में 59.04 प्रतिशत, निवाड़ी नगर पंचायत में 73.35 प्रतिशत, पतला में 72.94 प्रतिशत और फरीदनगर में कुल 71 प्रतिशत मतदान हुआ है। तिबड़ा रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्कूल पर फर्जी वोट डालने की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन टीम ने सपा नगर अध्यक्ष दिग्विज सिंह को हिरासत में लिया। साथ ही चूना भट्ठी स्थित कृष्ण पब्लिक स्कूल में फर्जी वोट डालने के विरोध पर पुलिस को लाठियां भी बरसानी पड़ी। इसके अलावा गोविंदपुरी स्थित ज्ञान पब्लिक स्कूल और हाईवे स्थित डॉ. केएन मोदी साइंस एंड कामर्स कालेज में समर्थकों ने फर्जी मतदान करने को लेकर विरोध किया।