{"_id":"5983770d4f1c1bd4638b4819","slug":"21501787917-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ की पीए के बेटे को बंधक बना लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएमओ की पीए के बेटे को बंधक बना लाखों की लूट
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ की पीए के बेटे को बंधक बना ढाई लाख की लूट
अति संवेदनशील क्षेत्र आयुध निर्माणी फैक्ट्री परिसर में दो बदमाशों ने बृहस्पतिवार दोपहर सीएमओ अनीता सोम की पीए के घर में घुसकर उनके 14 वर्षीय बेटे को बंधक बना लिया।
बदमाश ढाई लाख के जेवरात, चार हजार रुपये, मोबाइल और एटीएम कार्ड लूट ले गए। बदमाशों ने निर्माणी कर्मचारी बनकर पंखे का कोड लेने के बहाने दरवाजा खुलवाया था।
आयुध निर्माणी फैक्ट्री परिसर स्थित पुराना टाइप टू ब्लॉक 12 क्वाटर नंबर 95 में दीपा एच पप्पने परिवार सहित रहती है। वह मूलरूप से उत्तराखंड के जिला अलमोड़ा स्थित रानीखेत की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
दीपा निर्माणी स्थित अस्पताल के सीएमओ की पीए हैं। उनका बेटा राजीव पुजारी केंद्रीय विद्यालय में 10वीं का छात्र है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब पौने तीन बजे राजीव घर में अकेला था। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और नॉक कर दरवाजा खुलवाया।
बदमाशों ने राजीव से कहा कि पंखे का कोड नंबर लेना है। राजीव कोड देखने लगा तो पीछे-पीछे बदमाश आ गए और एक बदमाश ने उसका मुंह दबा लिया। मारपीट कर उसे दूसरे कमरे में ले जाकर चुन्नी, सेलो टेप से मुुंह, हाथ-पैर बांध दिए।
बदमाशों ने अलमारी से ढाई लाख रुपये के जेवर, चार हजार रुपये, मोबाइल और एटीएम कार्ड लूट लिया। दीपा जब घर पहुंची तो राजीव को बंधन मुक्त किया।
वहीं, आयुध निर्माणी महाप्रबंधक एके माइति से मजदूर यूनियन के पदाधिकारी राजीव शर्मा, विपिन शर्मा, बलजीत सिंह, संजीव कुमार मिले। पदाधिकारियों ने निर्माणी क्षेत्र में बढ़ती लूट चोरी की वारदात से महाप्रबंधक को अवगत तराया।
जब दीपा घर पहुंचे तो उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस आधे घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। इससे निर्माणी परिसर के लोगों में रोष है। एसओ रनवीर सिंह का कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर जांच की जा रही है। उधर, पड़ोसियों का कहना है कि बदमाश जिस बाइक से आए थे, उस पर जाट लिखा हुआ था।
राजीव ने बताया कि एक बदमाश अपने साथी से बार बार उसकी हत्या करने के लिए कह रहा था। उसने कहा कि इस लड़के को मार दो, नहीं हम पकड़े जाएंगे। इतना ही नहीं बदमाशों ने शिकायत करने पर उसे ट्यूशन जाते वक्त मारने की धमकी दी।
वारदात के बाद से राजीव सहमा है। करीब 3:45 पर बदमाश मकान में दाखिल हुए और 3:55 पर चले गए। किशोर ने बताया कि एक बदमाश ने नकाब पहन रखा था, जबकि दूसरे का मुंह खुला था। बदमाश कह रहे जब तक इसकी मां अस्पताल से ड्यूटी कर लौटेगी, तब तक यह मर जाएगा। नकाब पहने होने से किसी परिचित का हाथ लग रहा है।