{"_id":"5c705c5dbdec220f1220a08f","slug":"201550867549-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मारी, बच्चे की मौत, एक युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मारी, बच्चे की मौत, एक युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्चे की मौत, एक घायल
- दौराला-लावड़ मार्ग पर ट्रक चालक ने बाइक में मारी टक्कर, ट्रक में तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। लावड़-दौराला मार्ग पर चौराहे के पास शुक्रवार शाम एक ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने ट्रक में तोडफोड़ कर दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया। रात तक इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
मवाना थाना क्षेत्र के खोड़ा दयालपुर गांव निवासी राकेश अपनी पत्नी रेणू, तीन वर्षीय बेटी के साथ बाइक से नानू गांव स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। वहीं, दूसरी बाइक पर नानू गांव निवासी संदीप, महरामपुर निवासी अमित और राकेश का पांच वर्षीय बेटा शिवा सवार था। संदीप की बाइक के पीछे राकेश की बाइक चल रही थी। जैसे ही वह दौराला-लावड़ मार्ग पर दौराला चौराहे के पास पहुंचे। तभी तेजगति से आ रहे ट्रक चालक ने संदीप की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे संदीप, राकेश का बेटा शिवा गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों घायलों को लोगों द्वारा मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान शिवा की मौत हो गई। जबकि घायल संदीप का उपचार चल रहा है। घटना के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए लोगों की भीड़ ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत किया। घटना की जानकारी पर रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। देररात तक इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
बिलखती मां पूछती रही बच्चे का हाल -
घटना के बाद अस्पताल पहुंची मां रेणू को बेटे शिवा की मौत की जानकारी नहीं दी गई। घटना से सहमी रेणू लगातार रोते-बिलखते हुए बेटे का हाल पूछती रही। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
तहरीर आने पर मुकदमा
घटना के बाद ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे में बच्चे की मौत हुई है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जायेगी। - रितेश कुमार, एसओ दौराला