{"_id":"6acaa6b8b53ce762bc0fda8d","slug":"15-drums-of-chemicals-found-at-a-dhaba-seized-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-14298-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ढाबे पर मिले केमिकल के 15 ड्रम, जब्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ढाबे पर मिले केमिकल के 15 ड्रम, जब्त किए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंछ। झांसी-कानपुर हाईवे पर एक ढाबे पर शनिवार शाम प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। यह कार्रवाई अवैध रूप से टैंकरों से केमिकल निकालने और बेचने की सूचना पर की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने केमिकल से भरे 15 ड्रम सहित अन्य सामान जब्त किया।
ढाबा खनिज बैरियर के आगे स्थित है। जॉइंट मजिस्ट्रेट मोंठ मनीषा धारवे को सूचना मिली थी कि ढाबे की आड़ में ट्रकों से केमिकल निकालकर बेचा जा रहा था। तहसीलदार मोंठ ज्ञान प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच की। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में ढाबा संचालक से पूछताछ हुई। संचालक ने अधिकारियों को बताया कि गुजरात से साबुन और शैंपू बनाने का केमिकल आता है। टैंकर चालक ढाबे पर केमिकल उतारते हैं, जिसे वह कानपुर उरई की फैक्ट्रियों में भेजता है।
जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने मौके से सामान जब्त किया। इसमें केमिकल से भरे 15 ड्रम, दो दर्जन से अधिक खाली ड्रम शामिल थे। एक पिकअप गाड़ी, मोटर, पाइपलाइन और दो हजार लीटर की प्लास्टिक टंकियां भी बरामद हुईं। थाना प्रभारी पूंछ विद्यासागर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।