फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Video of the accident... the trailer ran on the grass for three seconds, then crossed the divider and overturned.

Karnal News: हादसे का वीडियो... तीन सेकंड घास पर चला, फिर डिवाइडर पार कर पलट गया ट्राॅला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Video of the accident... the trailer ran on the grass for three seconds, then crossed the divider and overturned.
करनाल/नीलोखेड़ी। अमेरिका में ट्राॅला पलटने से करनाल जिले के गांव सीकरी निवासी 25 वर्षीय जतिन की मौत के मामले में हादसे का 10 सेकंड का वीडियो सामने आया है। वीडियो में ट्राॅला शुरुआती तीन सेकंड तक सड़क किनारे घास पर चलता दिखाई देता है। इसके बाद वह सड़क की ओर आता है और डिवाइडर पार करके पलट जाता है। हादसे में जतिन के सिर में गंभीर चोट लगी थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

वीडियो में हादसे का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है, लेकिन ट्राॅला घास पर क्यों चला और चालक वाहन पर नियंत्रण क्यों नहीं रख पाया, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पिता रामपाल के अनुसार, जतिन के ममेरे भाई विशाल ने अमेरिका से फोन कर हादसे की सूचना दी थी। परिवार को बताया गया कि सड़क हादसे में ट्राॅला पलटने से जतिन को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सड़क पर कुकिंग ऑयल बिखरा होने की जताई आशंका
जतिन के बड़े भाई साहिल के अनुसार, अमेरिका में रह रहे उनके ममेरे भाई विशाल ने फोन पर हादसे की जानकारी दी। परिजनों का कहना है कि सड़क पर कथित तौर पर कुकिंग ऑयल बिखरा होने के कारण ट्राॅले का टायर फिसल गया था। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्राॅला पलट गया। हालांकि, हादसे के इस कारण की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सामने आए वीडियो में ट्राॅले के घास से सड़क पर आने और डिवाइडर पार करके पलटने का घटनाक्रम दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed