फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wife's throat slit with a knife following a minor dispute; condition critical.

Ghaziabad News: मामूली विवाद पत्नी का चाकू से गला रेता, हालत नाजुक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Wife's throat slit with a knife following a minor dispute; condition critical.

विज्ञापन
लोनी। दौलतनगर कॉलोनी में मामूली विवाद में एक व्यक्ति ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या के प्रयास का आरोप लगा है। गंभीर रूप से घायल महिला को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना आठ अक्तूबर की शाम की है। पुलिस ने पीड़िता के भाई की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी की तलाश में दबिश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में दौलत नगर अगरौला निवासी सूरज सरोज ने बताया कि उनकी बहन कविता ने वर्ष 2018 में बुलंदशहर के झाजर निवासी राजेंद्र सिंह के बेटे प्रेमपाल से कोर्ट मैरिज की थी। प्रेमपाल दौलत नगर में रहकर ही एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। आरोप है कि आठ अक्तूबर की शाम करीब साढ़े छह बजे प्रेमपाल ने कविता को जान से मारने की नीयत से चाकू से उसका गला रेत दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कवित की हालत गंभीर बनी हुई है। सूरज सरोज ने नौ अक्तूबर को ट्रोनिका सिटी थाने पहुंचकर आरोपी जीजा प्रेमपाल के खिलाफ बहन की हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी प्रेमपाल के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे क्या वजह रही और वारदात के समय क्या परिस्थितियां थीं, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लोनी, दिल्ली और बुलंदशहर में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed