{"_id":"5b128ce94f1c1b9f6e8b5da5","slug":"201527942377-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर्न पेरीफेरल पर विभिन्न हादसों में 5 पशुओं की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईस्टर्न पेरीफेरल पर विभिन्न हादसों में 5 पशुओं की मौत
Updated Sat, 02 Jun 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेस वे पर अचानक आए पशु, छह कारें टकराईं
मुरादनगर। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार रात रेवड़ा-रेवड़ी गांव के पास विभिन्न हादसों में छह लोग घायल हो गए और पांच पशुओं की मौत हो गई। एक्सप्रेस वे पर अचानक पशु आ जाने पर छह कारें आपस में टकरा गईं थीं। बता दें कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे आधीअधूरी तैयारी के साथ शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार रात एक्सप्रेस-वे पर रेवड़ा रेवड़ी गांव के पास अचानक गाड़ियों के सामने पशु आ जाने से हादसा हो गया। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास गांव के लोग पहुंच गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसएचओ रनवीर सिंह यादव ने बताया कि एक्सप्रेस वे पर अचानक गाय आ जाने से करीब छह गाड़ियां टकरा गई थीं। ग्रामीणों का कहना है कि एक्सप्रेस वे पर लाइट तो लगा दी है, लेकिन वह जलती नहीं है। अधिक अंधेरा होने के कारण हादसे हो रहे है, इतना ही नहीं एक्सप्रेस वे पर आवारा पशुओं को रोकने का भी इंतजाम नहीं है। ब्यूरो