फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सोना लूटकांड के तीन ओर आरोपी गिरफ्तार

सोना लूटकांड के तीन ओर आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Mar 2019 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
सोना लूटकांड के तीन ओर आरोपी गिरफ्तार
21 फरवरी को मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में लूटा था दस किलो सोना
विज्ञापन

08 किलो सोना हो चुका अब तक बरामद, दो किलो अभी भी बाकी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सोना लूट कांड में गजब का मैनेजमेंट चल रहा है। एक-एक कर आरोपी पकड़े जा रहे हैं और उनसे किस्तों में सोना बरामद हो रहा है। शनिवार को 50-50 हजार के तीन इनामी आरोपी पकड़े गए हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने 500 ग्राम सोना, दो कार, तमंचा और चाकू बरामद किया है।
एसएसपी नितिन तिवारी और एसपी सिटी अविनाश पांडेय ने प्रेसवार्ता में बताया कि सोना लूट कांड में वैष्णो धाम कॉलानी कंकरखेड़ा निवासी मुकेश और उसके दो बेटे विपुल और विवेक फरार चल रहे थे। तीनों पर ही इनाम घोषित था। जिन्हें इंस्पेक्टर एपी मिश्रा ने सरधना रोड स्थित पद्म कोल्ड स्टोर के पास घेराबंदी करके गिरफ्तार किया। 21 फरवरी को आरोपियों ने बेगमपुल स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में दस किलो सोना लूटा था। इस मामले में पुलिस मास्टर माइंड सुशील दादरी समेत छह आरोपियों को जेल भेज चुकी है। अभी तक आठ किलो सोना बरामद हो चुका है।
विज्ञापन

सेटिंग की मुठभेड़
इसे पुलिस का मैनेजमेंट कहेंगे या सेटिंग की मुठभेड़। सोना लूट में आरोपी भगत का नाम वारदात के महज एक घंटे बाद ही खुल गया था। जिसके जरिये पुलिस ने सेटिंग की। जिसमें 24 घंटे में भगत, सुशील व दीपक की गिरफ्तारी हो गई। चार किलो सोना व 8.50 लाख नकद बरामद हुए। जबकि सोना दस किलो लूटा गया था। डीजीपी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सारा सोना बरामद कराओ। उसके बाद कंकरखेड़ा व लालकुर्ती थाना पुलिस ने वरुण, हेमंत और विशाल को गिरफ्तार कर तीन किलो सोना बरामद कर लिया। अब करीब 2.5 किलो सोना बचा था। शनिवार को कंकरखेड़ा पुलिस ने तीन आरोपियों मुकेश और उसके दोनों बेटों विपुल और विवेक को गिरफ्तार करना बताया। हैरत की बात है कि आरोपियों से मुठभेड़ होने का जिक्र लिखा पढ़ी में पुलिस ने किया। लेकिन किसी को चोट तक नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed