{"_id":"5c8424d3bdec221463258ebd","slug":"191552164051-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा पर हमले के बदले में विछिप्त की ली थी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामा पर हमले के बदले में विछिप्त की ली थी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, हुआ खुलासा
- 15 दिन बाद भी शव की नहीं हुई है पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। दौराला में विक्षिप्त युवक की हत्या के मामले का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि एक आरोपी का मामा टेंपो यूनियन का मुंशी है। मामूली बात पर विक्षिप्त ने आरोपी के मामा पर हमला किया था। जिसके बदले में भांजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर विक्षिप्त युवक की जान ले ली थी।
एसएसपी नितिन तिवारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि 25 फरवरी को दौराला बस स्टैंड के पास एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला था। शव की पहचान तो पुलिस नहीं कर पायी। लेकिन हत्यारोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि महेश उर्फ सन्नी पुत्र राजवीर निवासी खेड़की जानी व बंटी पुत्र श्रीपाल सिंह निवासी पथौली सरूरपुर (दोनों का हाल पता गंगा कॉलोनी टीपीनगर) आरोपी हैं।
महेश का मामा कृष्णपाल टेंपो यूनियन मुंशी है। 24 फरवरी को कृष्णपाल का विक्षिप्त युवक से किसी बात पर विवाद हो गया था। जिसके चलते 25 फरवरी की रात को महेश अपने दोस्त बंटी को लेकर दौराला गया। वह विक्षिप्त युवक एनएच-58 पर बंद पड़े एक पेट्रोल पंप पर घूम रहा था। तभी दोनों दोस्तों ने पेट्रोल पंप की दीवार से सटे खेत से उसे गोली मारी। जिसमें विक्षिप्त युवक की मौत हो गई थी। मामले की जांच सीओ दौराला जितेंद्र कुमार सरगम और एसओ दौराला रितेश कुमार कर रहे थे। दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात करना कबूल कर लिया।