{"_id":"594990fc4f1c1ba24f8b4604","slug":"191497993468-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा बाजार में बागपत पुलिस की दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा बाजार में बागपत पुलिस की दबिश
Updated Wed, 21 Jun 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा बाजार में बागपत पुलिस की दबिश
मेरठ। लूट के मामले में बागपत पुलिस ने सराफा बाजार में एक सराफ की दुकान पर दबिश दी। सराफ मौके पर नहीं मिला। पुलिस उसके नौकर को पूछताछ के लिए ले गई है।
इंस्पेक्टर देहली गेट मिथलेश उपाध्याय के अनुसार मंगलवार को बागपत जिले के बिनौली थाने के इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम यहां आई थी। पुलिस को बिनौली क्षेत्र में हुई एक लूट के मामले में सराफा बाजार के एक सराफ की तलाश थी। वहां की पुलिस को जांच में पता चला था कि लूट का माल उक्त सराफ के यहां बेचा गया है। टीम ने देहली गेट थाने से उक्त सराफ की दुकान की जानकारी कराकर वहां दबिश दी। दुकान पर सराफ नहीं मिला। उसका नौकर वहां बैठा था। वह भी सराफ के बारे में सही जानकारी नहीं दे सका। पुलिस पूछताछ के लिए नौकर को अपने साथ ले गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि वहां की पुलिस ने लिखा पढ़ी में आमद दर्ज नहीं कराई थी।