फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR registered against husband for allegedly murdering his wife and dumping her body in the river.

Sant Kabir Nagar News: पत्नी की हत्या कर शव नदी में फेंकने के आरोप में पति पर प्राथमिकी

Thu, 27 Aug 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against husband for allegedly murdering his wife and dumping her body in the river.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया मिश्र टोला सोहरवलिया गांव से लापता हुई विवाहिता पुष्पा उर्फ गुड़िया 28 वर्ष की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या का प्राथमिकी दर्ज की है।

मृतका के पिता ने दामाद पर बेटी की हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया टोला दूधनाथ जोत निवासी राजेंद्र यादव ने मेंहदावल पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि उनकी बेटी पुष्पा उर्फ गुड़िया की शादी सोहरवलिया गांव निवासी रामभजन यादव पुत्र बुद्धिराम यादव के साथ हुई थी। कुछ दिन पहले पुष्पा ससुराल से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर मायका पक्ष की ओर से 18 अगस्त को मेंहदावल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता राजेंद्र यादव की तहरीर के आधार पर पति रामभजन यादव पुत्र बुद्धिराम यादव के खिलाफ हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed