{"_id":"6a8f469da0c974685d0113a2","slug":"fire-breaks-out-at-fast-food-shop-due-to-cylinder-leak-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-156172-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सिलिंडर लीक होने से फास्ट फूड की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सिलिंडर लीक होने से फास्ट फूड की दुकान में लगी आग
विज्ञापन
बरदहिया बाजार में सिलिंडर लीक होने से फास्ट फूड की दुकान में लगी आग। संवाद
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बरदहिया बाजार में बुधवार को सिलिंडर लीक होने से एक फास्ट फूड की दुकान में आग लग गई। आग की लपटें उठने से आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने तीन दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार बरदहिया में बेलवानिया निवासी कौशल कुमार फास्ट फूड की दुकान चलाते हैं। बुधवार को दुकान में सिलिंडर लीक होने के कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दुकान के सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अग्निशमन कर्मियों ने फायर टैंकरों से पानी की पंपिंग कर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।