{"_id":"6a8f4792a5ae52276908d576","slug":"fir-registered-against-the-car-driver-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-166587-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Thu, 27 Aug 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक के मामले में पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पडरौना नगर पालिका के वार्ड नंबर तीन (भरवलिया) के नंदलाल गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि 12 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे उनके बेटे अखिलेश गुप्ता व अभिषेक गुप्ता बाइक से परगन छपरा गांव में राशन लेने गए थे। दुकान बंद होने से नहर की पटरी के किनारे दुकानदार का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार कार के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। अखिलेश के सिर में गंभीर चोटें आईं और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। परिजन अखिलेश को मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से डाॅक्टर ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद