फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   FIR for dowry death registered three days after Khushbu case; husband arrested.

Sonebhadra News: खुशबू मामले में 3 दिन बाद दहेज हत्या की प्राथमिकी, पति गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
FIR for dowry death registered three days after Khushbu case; husband arrested.
बीजपुर। थानाक्षेत्र के सिरसोती गांव में तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में आठ माह की गर्भवती महिला की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। मायके पक्ष की तहरीर पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज करते हुए बुधवार को पति को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसका न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि सिरसोती गांव निवासी खुशबू (22) पत्नी सोनू कुमार भारती की गत रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई थी। ससुराल वालों का दावा था कि उसने फांसी लगा ली थी। सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 उसे फंदे से उतार कर धनवंतरी चिकित्सालय ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा निवासी उसकी मां शांति का दावा था कि एक साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसके बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। दिन में उनकी उनके बेटी से बात भी हुई थी। उसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। रात दो बजे दामाद सोनू का उन्हें फोन आया कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। भागते हुए वह और उसके परिवार के लोग बेटी के ससुराल पहुंचे तो पता चला कि उसका शव मोर्चरी हाउस में रखा हुआ है। आठ महीने की गर्भवती बेटी की मौत पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की गई। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर भी सौंपी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पति सोनू को बुधवार की सुबह शिव मंदिर सिरसोती के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया। बता दें कि मृतका आरोपी की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी से छोड़कर चली गई थी। उससे दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed