फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mentally ill young woman reunited with family by police.

Panchkula News: मानसिक बीमार युवती, पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

Thu, 27 Aug 2026 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Mentally ill young woman reunited with family by police.
पंचकूला। सोलन से रास्ता भटककर पंचकूला पहुंची 25 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार युवती को चंडीमंदिर थाना पुलिस ने सुरक्षित उसके परिजनों से मिलवा दिया। पुलिस के अनुसार युवती 25 अगस्त सुबह घर से बिना बताए निकल गई थी। रात करीब 11 बजे गश्त के दौरान वह चंडीमंदिर लाइटों के पास लावारिस हालत में मिली। पुलिस टीम उसे थाने लेकर आई और महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में सुरक्षित रखा। पूछताछ के बाद उसकी पहचान कर परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों ने बताया कि युवती का मानसिक बीमारी का उपचार चल रहा है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed