फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गांव लौट रहे व्यक्ति से स्कूटी व नगदी लूटी।

गांव लौट रहे व्यक्ति से स्कूटी व नगदी लूटी।

Fri, 01 Feb 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
गांव  लौट रहे व्यक्ति से स्कूटी व नगदी लूटी।
मवाना। गांव कूड़ी के लिए बृहस्पतिवार देर शाम लौट रहे व्यक्ति से कब्रिस्तान के आगे चार युवकों ने तमंचा दिखाकर स्कूटी एवं नगदी लूट ली तथा गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर सूचना दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

देर शाम गांव कूड़ी निवासी सतीश पुत्र धर्मपाल स्कूटी से मवाना से गांव लौट रहा था। वह मीवा मार्ग पर मिल से आगे स्थित कब्रिस्तान के पास पहुंचा तो वहां खडे़ चार युवकों ने तमंचा दिखाते हुए रोक लिया। इसके बाद स्कूटी व पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लग सका। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी थी। इस संबंध में थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि सतीश पशुओं का चारा लेकर जा रहा था। वह नशे में होने के कारण गिर गया तथा कोई उसकी स्कूटी उठाकर भाग गया। घटना लूट की नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed