फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खूनी रंजिश के लिए हायर किया था शूटर

खूनी रंजिश के लिए हायर किया था शूटर

Fri, 29 Dec 2017 02:25 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
खूनी रंजिश के लिए हायर किया था शूटर
खूनी रंजिश के लिए भाड़े पर लाए थे शूटर
विज्ञापन

मेरठ। परीक्षितगढ़ के अगवानपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने रात में एक आरोपी नदीम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अमीन पक्ष ने खूनी रंजिश की वारदात को अंजाम देने के लिए भाड़े पर एक शूटर को बुलाया था।

दो युवकों की हत्या के बाद जब पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल की तो इसका पता भी चला। मरने वाले एक युवक के सिर में गोली लगी। जबकि दूसरे युवक की आंख को भेदती हुई गोली सिर में जा घुसी। घायल फहीम के और रफी के भी सिर में गोली मारी गई थी। आरोपी पक्ष से गिरफ्तार किए गए नदीम ने रात में थाने में पूछताछ के बाद बताया कि अमीन ने सुबह से ही पूरी प्लानिंग बना ली थी। अमीन ने कहा था कि बुधवार को जो उन्हें धमकी दी गई आज खेत पर पूरा बदला लेना है। जिसके लिए पिस्टल, तमंचे और पशु कटान वाले छुरे का इंतजाम किया गया था। यदि कमरूल पक्ष के लोग नहीं भागते तो और भी कई लोग मारे जाते। नामजद आरोपियों में पुलिस यह तलाश रही है कि आखिर शूटर कौन है। वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर दोनों शवों का पोस्टमार्टम रात में ही कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान मेडिकल इमरजेंसी में भी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

खास बात
रात में गिरफ्तार आरोपी नदीम ने पूछताछ में किया खुलासा, सुबह ही बना ली थी प्लानिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed