{"_id":"599c9bb14f1c1ba1348b465b","slug":"181503435697-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई के मेरठ और मुजफ्फरनगर में छापे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई के मेरठ और मुजफ्फरनगर में छापे
Updated Wed, 23 Aug 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई के मेरठ और मुजफ्फरनगर में छापे
मेरठ। ऑनलाइन ठगी के मामले मंगलवार को मेरठ व मुजफ्फरनगर में सीबीआई ने छापामारी की। पुलिस के मुताबिक सीबीआई टीम ने फूलबाग कॉलोनी, नौचंदी में अनुराग से पूछताछ की है। वहीं, सजल निवासी मुजफ्फरनगर को भी सीबीआई ने हिरासत में लेकर जानकारी ली।
ऑनलाइन सोशल ट्रेडिंग (लाइक करने के नाम पर) कंपनी के खिलाफ नोएडा, मेरठ समेत कई जनपदों में केस पंजीकृत हुए थे। पुलिस ने बताया कि नामजद अनुराग और सजल 15 दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटकर आए हैं। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही हैं। मंगलवार को सीबीआई की टीम मेरठ पहुंची और अनुराग समेत कई लोगों से पूछताछ की। हालांकि किसी भी पुलिस अधिकारी ने सीबीआई के मेरठ में पहुंचने की पुष्टि नहीं की।