फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जुआ खेलने लेकर भिड़े दो समुदाय, जमकर चले पत्थर हुई फायरिंग

जुआ खेलने लेकर भिड़े दो समुदाय, जमकर चले पत्थर हुई फायरिंग

Tue, 27 Jun 2017 01:11 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
जुआ खेलने लेकर भिड़े दो समुदाय, जमकर चले पत्थर हुई फायरिंग
दिल्ली और नोएडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

किदवई नगर कालोनी में ईद की सेवइयां नहीं खिलाने पर सोमवार शाम दो दोस्त आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों के परिवारों में पत्थरबाजी हो गई। इस दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग किए जाने के बाद अफरातफरी मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर उपद्रवियों को खदेड़ दिया। चोटिल हुए सात लोगों को पास के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते इलाके में भारी फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


तीन लोेगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी एचएन सिंह ने बताया कि किदवई नगर कालोनी में सोमवार शाम दो दोस्त साथ बैठकर जुआ खेल रहे थे। बातचीत के दौरान एक युवक ने दूसरे पर ईद की सेवइयां नहीं खिलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर दोनों में बहस हो गई और बात हाथापाई तक जा पहुंची। लोगों ने दोनों को शांत कराकर घर भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ देर बाद दोनों के परिवारों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर भी बरसाए।

घटना में दो राहगीर समेत सात लोग घायल हो गए। इस बीच एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को लाठी फटकारकर खदेड़ दिया। इस दौरान कई उपद्रवी भाग खड़े हुए।

एसएचओ ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। मामला मामूली विवाद का है। हालांकि दोनों पक्षों में अलग-अलग समुदाय होने के चलते इलाके में फोर्स तैनात कर दिया गया है।

इलाके में पसरा सन्नाटा, घरों में दुबके लोग
ईद के चलते सुबह से जहां कालोनी में हर्षोल्लास का माहौल था शाम को हुए इस बवाल के बाद कालोनी में सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने बताया कि जिन युवकों के बीच झगड़ा हुआ वह कई साल से साथ ही रहते हैं।


मगर उन्हें नहीं पता था कि जरा सी बात पर इतना बड़ा बवाल हो जाएगा। घटना के बाद इलाके की सभी दुकानें बंद हो गईं और लोग घरों में दुबके रहे। स्थानीय निवासी सरताज ने बताया कि अपनी अम्मी को लेकर बाजार निकलने ही वाला था कि पथराव शुरू हो गया। एक पत्थर सीधा उसके कंधे पर लगा गनीमत रही कि उसकी अम्मी को चोट नही लगी।

- सांप्रदायिक तनाव के चलते कई थानों का फोर्स तैनात
अधिकारियों के अनुसार कदवई नगर इलाके में एक समुदाय विशेष के लोग अधिक रहते हैं। ऐसे में अगर दोबारा झगड़ा होता है तो सांप्रदायिक तनाव और बढ़ सकता है।

जिसे देखते हुए इलाके में कई थानों का फोर्स तैनात कर दिया गया है। साथ ही फरार उपद्रवियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed