{"_id":"5cacfc0abdec22140f0770c9","slug":"171554840586-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने पीआरडी के जवान को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने पीआरडी के जवान को लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। गांव मौरना निवासी पीआरडी जवान हरीशपाल से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मंगलवार देर शाम तहसील गेट के निकट डंडे से वार करके बैग एवं मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
गांव मौरना निवासी हरीशपाल पुत्र फतेह सिंह देहरादून में पीआरडी का जवान है। वह देर शाम गांव आ रहा था। वह वाहन की तलाश में मखदूमपुर बस स्टैंड की ओर चला। वह तहसील गेट के समीप पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उस पर डंडे से वार किया तथा उससे बैग एवं मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने विरोध करने पर डंडे से वार करके उसे घायल कर फरार हो गए। बैग में कपडे़ तथा आवश्यक कागजात थे। बदमाशों के चले जाने के बाद पीड़ित थाने पहुंचा तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी थी। उल्लेखनीय है कि इस समय पूरे क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर रेड अलर्ट है। इसके बावजूद बदमाशों ने बेखौफ होकर तहसील के निकट ही लूट को अंजाम दिया है। यह पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न उठाता है। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना तहसील मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य बातें
बाइक सवार तीन बदमाशों ने तहसील गेट के समक्ष वारदात को दिया अंजाम
चुनाव के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी होने के बावजूद बदमाश बेखौफ, घायल जवान को सीएचसी भेजा