फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नवाबगढी के निकट मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर तीन गौ-तस्कर दबौचे-जेल भेजे

नवाबगढी के निकट मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर तीन गौ-तस्कर दबौचे-जेल भेजे

Thu, 20 Dec 2018 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
नवाबगढी के निकट मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर तीन गौ-तस्कर दबौचे-जेल भेजे
सरधना। कालंद चुंगी के निकट मंगलवार की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन गोतस्करों को पकड़ कर बुधवार को चालान कर जेल भेज दिया। गोतस्करों के पास से मेटाडोर से दो गाय बरामद हुई, पुलिस के अनुसार ये गाय काटने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को मंगलवार की रात में गोकशी के लिये एक महेंद्रा पीकअप में लादकर गाय कालंद चुंगी की तरफ से नगर की तरफ को लेकर आने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस चौकी बस स्टेंड प्रभारी दिनेश सिंह टीम के साथ कालंद चुंगी के निकट वाहन चेकिंग करनी शुरू कर दी। रात करीब साढे आठ बजे कालंद की तरफ से एक महेंद्रा पीकअप गाड़ी आती दिखाई दी, जिस पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी चालक पुलिस को देख गाड़ी संत चार्ल्स इंटर कॉलेज की तरफ लेकर भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने पीछा किया और नवाबगढ़ी के निकट घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने चालक समेत तीन को गाड़ी से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान छुरी व रस्सी आदि भी गाड़ी में मिली। जिससे गौकशी के लिये गाय ले जाने की पुष्टि हुई। पुलिस को पूछताछ में पकडे़ गये लोगों ने अपने नाम, इस्लाम पुत्र सुलतान, सुरेश पुत्र रमेश गिरि व शाहिद पुत्र हबीब बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed