फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गुटबाजी पर वार, डॉ. अमित के निलंबन की संस्तुति

गुटबाजी पर वार, डॉ. अमित के निलंबन की संस्तुति

Sun, 08 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
गुटबाजी पर वार, डॉ. अमित के निलंबन की संस्तुति
मेरठ। सीएमओ ऑफिस में सीएचसी के चिकित्सक डॉ. चंद्रप्रकाश को गोली मारने के मामले में अब गुटबाजी पर वार शुरू हो गए हैं। इस कड़ी में शनिवार को सीएमओ ने डॉ. अमित के निलंबन की संस्तुति रिपोर्ट शासन को भेज दी है। वहीं, सीएमओ ऑफिस से अटैच दो चालकों और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भी वापस सीएचसी का रास्ता दिखा दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजकुमार ने डॉ. अमित के निलंबन की संस्तुति करने की पुष्टि करते हुए बताया कि चिकित्सक का निलंबन शासन द्वारा होता है, लिहाजा वहां संस्तुति कर रिपोर्ट भेजी गई है। उन्होंने बताया कि दो चालकों और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर भी गुटबाजी करने का आरोप था, लिहाजा उनका अटैचमेंट खत्म कर उन्हें भी वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सफारी सूट, अंटी में पिस्टल
सीएमओ ऑफिस के सूत्रों के मुताबिक चिकित्सक को गोली मारने का आरोपी चालक रविंद्र नागर पहले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होने के चलते हेल्थ विजिटर चपरासी के पद पर कार्यरत था। करीब पांच साल पहले ही उसे प्रोन्नत कर चालक बनाया गया था। हालांकि अब हेल्थ विजिटर चपरासी का पद ही खत्म किया जा चुका है। सूत्रों का कहना है कि रविंद्र ज्यादातर सफारी सूट पहनकर आता था। वह अंटी में पिस्टल लगाकर चलता था। लेकिन सफारी सूट के कारण पिस्टल दिखाई नहीं देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम, एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल
मेरठ। आईएमए और प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को डीएम और एसएसपी से मिलकर आरोपी हमलावर चालक रविंद्र नागर पर रासुका के तहत कार्रवाई करने और नामजद अर्दली को गिरफ्तार करने की मांग की। चिकित्सकों ने डीएम से कहा कि जिन डॉक्टरों को शस्त्र लाइसेंस की जरूरत है, पुलिस- प्रशासन उन डॉक्टरों को शस्त्र लाइसेंस दे। जिले की सभी सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए। डॉक्टरों के घरों पर भी सुरक्षा लगाए जाने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में आईएमए अध्यक्ष डॉ. मेधावी तोमर, सचिव डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. शिशिर जैन, डॉ. बीपीएस कल्याणी, डॉ. विश्वास चौधरी, डॉ. अजित चौधरी आदि मौजूद रहे।

खास बातें
- सीएमओ ऑफिस में सीएचसी के चिकित्सक को गोली मारने का मामला
- सीएमओ ऑफिस से अटैच तीन कर्मचारी वापस भेजे गए सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed