{"_id":"5b300a904f1c1bb16e8b9a90","slug":"171529875088-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में दुल्हे की मां का नगदी, जेवर से भरा बैग गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में दुल्हे की मां का नगदी, जेवर से भरा बैग गायब
Updated Mon, 25 Jun 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह से दूल्हे की मां का बैग चोरी
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित विवाह मंडप में शनिवार देर रात शादी समारोह के दौरान दूल्हे की मां का लाखों की नकदी और जेवर से भरा बैग चोरी हो गया। मंडप में लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन संदिग्ध किशोर कैद हुए हैं। परिजनों की तहरीर पर चोरी का मामला दर्ज किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गुदड़ी बाजार निवासी मनसाराम के बेटे सोनू की शनिवार को दिल्ली रोड स्थित गणपति विवाह मंडप में शादी थी। सोनू की मां तुलसा देवी के पास बैग था, जिसमें नकदी और जेवरात थे। परिजनों के अनुसार रविवार तड़के चार बजे तुलसा देवी अपना बैग सोफे पर रखकर हाथ धोने गई थीं। कुछ ही मिनट बाद वो लौटी तो बैग गायब मिला। परिजनों ने मंडप मैनेजर को मामले की जानकारी दी। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया तो 14-15 साल के तीन कि शोर मंडप में घूमते नजर आए। दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्ष के लोगों को फुटेज दिखाई गई, लेकिन किसी ने भी उन्हें नहीं पहचाना। परिजनों ने उक्त किशोरों पर ही चोरी का संदेह जताया है। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय के अनुसार परिजनों की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बैग में नकदी कितनी थी ये नहीं बताया गया। किशोरों का पता लगाया जा रहा है।