फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हत्या की सूचना पर पुलिस ने रुकवाई शव यात्रा

हत्या की सूचना पर पुलिस ने रुकवाई शव यात्रा

Fri, 08 Sep 2017 02:23 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
हत्या की सूचना पर पुलिस ने रुकवाई शव यात्रा
हत्या की झूठी सूचना पर पुलिस ने रोकी शव यात्रा
विज्ञापन

मेरठ। टीपी नगर के मलियाना में बृहस्पतिवार को एक वृद्धा की मौत हो गई। वहीं किसी ने पुलिस को दी सूचना में आरोप लगाया कि वृद्धा की गला दबाकर हत्या की गई है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव यात्रा को बीच रास्ते में रुकवाकर जांच की, लेकिन उसकी हत्या की पुष्टि नहीं हुई।
टीपी नगर थाना क्षेत्र के मलियाना में बृहस्पतिवार को सुखबीरी नाम की वृद्धा की मौत हो गई। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इसी बीच किसी महिला ने पुलिस को सूचना दी कि वृद्धा की हत्या की गई है। इस पर टीपी नगर ने रास्ते में ही शव यात्रा को रुकवा लिया। लोगों ने एतराज किया तो पुलिस ने पूरा मामला उन्हें बताया। मृतका के बेटे सुनील और रिश्तेदारों ने बताया कि सुखबीरी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। किसी ने झूठी सूचना दी है। इंस्पेक्टर टीपी नगर ब्रजेश शर्मा ने बताया कि शव पर किसी तरह की चोट आदि का कोई निशान नहीं था। गले पर भी कोई निशान नहीं मिला। पुलिस ने महिला के परिजन, रिश्तेदार और मोहल्ले वालोें से लिखित में लिया। इसके बाद परिजन शव को ले गए।
विज्ञापन


कार्रवाई की मांग पर अड़े लोग
लोगों ने पुलिस को फोन करने वाली महिला के मोबाइल नंबर की जांच की तो ट्रू कॉलर पर वह नंबर किसी रेखा के नाम से आया। इंस्पेक्टर ने उक्त महिला को झूठी शिकायत करने पर चेताया, लेकिन लोग महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जिद पर अड़ गए । कुछ लोगों ने कहा कि उक्त महिला खुद को दिल्ली पुलिस में होने का दावा करती है और आए दिन किसी ना किसी की शिकायत करती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
टीपी नगर के मलियाना में हुई थी वृद्धा की मौत, किसी महिला ने पुलिस को दी हत्या की झूठी सूचना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed