फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शराब के ठेके पर महिलाओं का धावा, हंगामा

शराब के ठेके पर महिलाओं का धावा, हंगामा

Mon, 04 Sep 2017 02:23 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
शराब के ठेके पर महिलाओं का धावा, हंगामा
माधवपुरम में शराब के ठेके पर महिलाओं का धावा
विज्ञापन

फोटो
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में देशी शराब के ठेके पर रविवार को महिलाओं ने धावा बोल दिया। वे ठेके में घुस गईं और सेल्समैन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पत्थरबाजी भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
दो दिन पहले ही यह ठेका शिफ्ट हुआ था, तभी से लोग इसके विरोध में खडे़ होने लगे थे। रविवार दोपहर करीब तीन बजे दर्जनों महिलाओं ने ठेके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। उन्होंने कहा कि यहां शराबी लोग माहौल खराब कर महिलाओं से छेड़खानी करेंगे। इस दौरान महिलाओं ने ठेके के सेल्समैन के साथ भी मारपीट की। बखेडे़ की सूचना पर माधवपुरम चौकी और ब्रह्मपुरी थाने से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस बीच भाजपा नेता राजीव गोयल भी कार्यकर्ताओं के साथ महिलाओं के पक्ष में पहुंच गए। उनकी भी पुलिस से खूब बहस हुई। पुलिस ने लोगों को समझाया कि वह कानून हाथ में ना लें। पुलिस की सख्ती के बाद भीड़ वहां से चली गई। इंस्पेक्टर सतीश राय ने बताया कि महिलाओं ने हंगामा किया था। उन्हें समझा दिया गया है। मारपीट या पत्थरबाजी नहीं हुई।
विज्ञापन


लोगों को भड़काया जा रहा
सेल्समैन राहुल ने आरोप लगाया कि भीड़ ठेके से पांच हजार नगद और शराब की दो पेटी उठाकर ले गई। उसका आरोप है कि इस क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिकवा रहा था। सरकारी ठेका खुलने से उसका धंधा चौपट हो रहा है। वही लोगों को भड़का रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी जगह शिफ्ट हुआ है ठेका
पहले ये देशी शराब का ठेका माधवपुरम पुलिस चौकी के सामने वाली रोड पर चल रहा था। वहां भी लोगों ने इसके विरोध में खूब हंगामा किया। इसके बाद यह ठेका कुछ दिन पूर्व टंकी के पास शिफ्ट कर दिया था, लेकिन वहां लोगों ने इसे रिहायशी इलाके में बताकर विरोध कर हंगामा काटा था। पुलिस ने इसे बंद करा दिया था। इसके बाद ठेकेदार ने कुछ दूर रोड पर शिफ्ट कर दिया था, लेकिन यहां भी बखेड़ा हो गया।

खास बात
सेल्समैन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, ठेका बंद कराने की जिद पर अड़ी महिलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed