फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रोडरेज में दंपति के साथ मारपीट कर किया घायल

रोडरेज में दंपति के साथ मारपीट कर किया घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
रोडरेज में दंपति के साथ मारपीट कर किया घायल
रोडरेज में दंपति के साथ मारपीट कर किया घायल
विज्ञापन

मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की महेंद्रपुरी कॉलोनी में विनय तोमर परिवार के साथ रहते हैं। विनय एक निजी कंपनी में काम करते हैं। रविवार सुबह विनय पत्नी राधा के साथ कार से उसके मायके में मिलने हापुड़ गए थे। लौटने में दोनों को देर हो गई। विनय के अनुसार भोजपुर थाने पर कार में पैट्रोल भराने के दौरान उसका वहां मौजूद तीन युवकों से झगड़ा हो गया था। इसपर वहां मौजूद लोगों ने झगड़े को शांत करा दिया। मगर, गुस्साए युवकों ने उनकी कार का पीछा किया और खंजरपुर गांव के निकट ओवरटेक करके रोक लिया। तीनों ने विनय को कार से बाहर खींच लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। जब विनय की पत्नी ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता की। महिला द्वारा शोर मचाने और लोगों को आता देखकर आरोपी बाइक सवार वहां से भाग गए। पीड़ित दंपति ने अज्ञात आरोपी युवकों के खिलाफ स्थानीय पुलिस चौकी पर शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed