{"_id":"5cf032d1bdec2207396500ed","slug":"155924556814-modinagar-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में 4 के वारंट जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में 4 के वारंट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में चार के वारंट जारी
मुरादनगर। मोदीनगर स्थित मोदी स्टील फैक्ट्री के जीएम से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की हैं। इसके अलावा कुर्की की कार्रवाई पर भी बात चल रही है।
एसएचओ उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मोदी स्टील फैक्ट्री के जीएम अंबेर जेटली से ब्लैकमेल कर एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी अनुज अग्रवाल और उनके साथी मानविंद्र नेहरा, निर्मल नेहरा, विशाल गिरिधर के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई है, जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के लिए तैयारी की जा रही है।
गौरतलब है कि न्यू दिल्ली द्वारिका निवासी अंबेर जेटली मोदीनगर स्थित मोदी स्टील फैक्ट्री में जीएम के पद पर कार्यरत है। कुछ लोग उनसे फैक्ट्री का स्क्रैप खरीदने के बहाने मिले थे, इसके बाद उन लोगों ने स्टिंग कर लिया। स्टिंग करने के बाद जीएम अंबेर जेटली से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी जाने लगी। इतना ही नहीं एक करोड़ रुपए नहीं देने पर वीडियो को एक न्यूज वैब चैनल पर चलाने की धमकी गई थी। इसके बाद अंबेर जेटली व उक्त लोगों की बीच दिल्ली, गाजियाबाद और मुरादनगर गंगनहर के पास स्थित होटल कृष्णा सागर में मीटिंग हुई थी। रुपए नहीं देने पर आरोपियों ने जीएम को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में 2 मई को फैक्ट्री के जीएम अंबेर जेटली ने अनुज अग्रवाल,निर्मल नेहरा,विशाल गिरिधर,अतुल नेहरा,बिटू गदाना,मानविंदर नेहरा व एक अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।