फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अझौता गांव में तालाब के पानी की निकासी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

अझौता गांव में तालाब के पानी की निकासी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

Sun, 09 Dec 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
अझौता गांव में तालाब के पानी की निकासी के  विवाद में दो पक्षों में मारपीट
मारपीट में एक पक्ष से एक महिला व युवती घायल
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने दी तहरीर
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। अझौता गांव में तालाब पर कब्जे और पानी की निकासी के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। शनिवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने तालाब में गंदे पानी की निकासी का रास्ता खोला तो विवाद हो गया और दो पक्षों में मारपीट होने लगी। इसमें एक पक्ष से एक महिला व युवती घायल हो गई। थाने पहुुंचकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बताते चलें कि अझौता गांव स्थित तालाब में गांव का गंदा पानी एकत्र होता है। गांव के ही कुछ लोगों ने शुक्रवार को हंगामा कर एक परिवार पर तालाब की जमीन पर कब्जा करने और निकासी के रास्ते बंद करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। निकासी का रास्ता बंद होने से गांव के मुख्य मार्गों पर पानी भरा हुआ है और ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। शनिवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने तालाब के पानी की निकासी का रास्ता खोल दिया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसमें एक पक्ष से महिला पूनम और नेहा घायल हो गईं। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

वर्जन
अझौता गांव में मारपीट के मामले की जांच की जा रही है। गांव में दोनों पक्षों के बीच शांति है।-इंद्रपाल सिंह, कार्यवाहक थाना प्रभारी

तहसीलदार अवनीश कुमार के नेतृत्व में टीम मामले की जांच करने पहुंची थी। इस मामले में अभी जांच चल रही है। फिलहाल पानी की निकासी चालू करा दी है।-अमित कुमार, एसडीएम सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed