{"_id":"5bc4f715bdec2269ba10ba40","slug":"153963493513-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिला को निवस्त्र किए जाने के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपियों को न्यायालय में तलब किया।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिला को निवस्त्र किए जाने के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपियों को न्यायालय में तलब किया।
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। बहसूमा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने छह लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट तथा निर्वस्त्र करने के मामले में न्यायालय में कार्रवाई की गुहार लगाई। इस पर न्यायिक मजिस्ट्रेट मवाना ने अभियुक्तों के विरुद्ध सम्मन जारी कर छह नवंबर को तलब किया है।
बहसूमा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यायिक मजिस्ट्रेट मवाना के यहां परिवाद दर्ज कराया था। जिसमें उसने गांव के ही छह युवकों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने गंदा पानी उसके घर के सामने आने की शिकायत करने पर अभद्रता की थी। जिसको लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। छह मई 18 को परिजन खेत में गए थे। इसी दौरान आरोपी लाठी-डंडे और तमंचे लेकर घर में घुस आए और गालियां देते हुए घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके बाल पकड़कर मारपीट की तथा नग्न करके गांव में घूमाने की धमकी दी तथा निर्वस्त्र कर दिया। शोर सुनकर आसपास की महिलाओं ने उसे बचाया तथा कपडे़ पहनाए थे। इस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट मवाना ने अभियुक्तों को तलब किया। अभियुक्तगण के विरुद्ध सम्मन जारी कर छह नवंबर 18 को पेश किया है।