फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Stole a box full of cash after taping an elderly person's mouth.

Fatehabad News: बुजुर्ग के मुंह पर टेप लगाकर नकदी से भरा बॉक्स चुराया

Wed, 02 Sep 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 02 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Stole a box full of cash after taping an elderly person's mouth.
भट्टूकलां। गांव शेखुपुर दड़ौली के पास एक ढाणी में चोरी की वारदात हुई। देर शाम दो युवक ढाणी में घुसकर करीब 50 हजार रुपये की नकदी वाला एक बॉक्स चुरा ले गए। वारदात के समय बुजुर्ग पतराम को धकेल कर फरार हो गए।
विज्ञापन

बुजुर्ग पतराम का परिवार शेखुपुर दड़ौली के समीप ढाणी में रहता है। युवकों ने चारपाई पर रखी चाबी उठाई और घर का ताला खोल दिया। इसके बाद वे बॉक्स लेकर भागने लगे। बुजुर्ग की आंख खुलने पर उन्होंने युवकों को पकड़ने की कोशिश की। चोरों ने बुजुर्ग को धकेल दिया और उनके मुंह पर टेप भी लगा दी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरी और बुजुर्ग के साथ मारपीट की इस घटना से क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed