फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पीडित ने एस एस पी से शिकायत कर पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

पीडित ने एस एस पी से शिकायत कर पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

Mon, 15 Oct 2018 01:45 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
पीडित ने एस एस पी से शिकायत कर पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
मवाना। मोहल्ला तिहाई निवासी ताजू पुत्र साबिर ने एसएसपी को दिए पत्र में करीब आठ लोगों पर उसके पुत्र को बंधक बनाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उन्होंने आरोपियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें थाने बैठा लिया था। पत्र में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई किए जाने का आदेश पुलिस को देने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला तिहाई निवासी ताजू पुत्र साबिर ने एसएसपी को दिए पत्र में कहा कि वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है। तीन वर्ष पूर्व मोहल्ले का ही आरोपी दो लोगों के साथ उसके घर आया तथा उसके पुत्र चांद को कपड़ा बेचने के लिए नेपाल भेजने को कहा। आरोपियों ने उससे कहा था कि वह उसके पुत्र को 15 हजार रुपये महीना देंगे। जिस पर उसने आरोपियों के साथ अपने पुत्र को भेज दिया था। शुरूआत में एक-दो बार उसके बेटे का फोन आया। उसके बाद उसके पुत्र चांद का कोई पता नहीं चला। जब उसने आरोपियों से पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। एक अक्तूबर को उसने आरोपियों से पुत्र के बारे में पूछा तो उन्होंने धमकी दी। इतना ही नहीं बीती तीन अक्तूबर को आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ गालीगलौज एवं मारपीट की। बीच बचाव में पत्नी आई तो उसके साथ आरोपियों ने अभद्रता की। उन्हें पड़ोसियों ने बचाया। चार अक्तूबर को उसने आरोपियों के खिलाफ मवाना थाने में तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसे ही थाने में बैठा लिया। पत्र में आरोपियों पर उसके पुत्र को बंधक बनाने तथा हत्या की आशंका जताई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के लिए मवाना पुलिस को आदेश देने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि मामला संज्ञान में है। पूर्व में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे। पुलिस ने जांच की थी तो ताजू के आरोप झूठे पाए गए थे। अभी एसएसपी के यहां से कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
मोहल्ला तिहाई निवासी व्यक्ति ने लगाया पुत्र को बंधक बनाकर हत्या किए जाने का आरोप
पुलिस पर कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित को ही थाने में बैठाने की शिकायत की
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed