{"_id":"5bbe6809867a5528592c6580","slug":"153920510318-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने सोते हुए युवक पर धारदार हथियार से किया हमला, दो घरों से उड़ाए लाखों के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने सोते हुए युवक पर धारदार हथियार से किया हमला, दो घरों से उड़ाए लाखों के जेवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 11 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
हमले में घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना कोतवाली क्षेत्र के दबथुवा गांव में मंगलवार की रात में बदमाशों ने दो घरों में धावा बोल दिया। बदमाश दोनों घरों से करीब छह लाख की ज्वैलरी व अन्य सामान के साथ पचास हजार की नकदी भी लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद जाग हुई तो इस दौरान एक युवक गंभीर हालत में खून से लथपथ पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को कंकरखेड़ा के कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने चोरी की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के दबथुवा गांव निवासी रविंद्र कुमार पुत्र ननवा सिंह मंगलवार की रात परिवार समेत अपने मकान में सो रहा था। देर रात बदमाशों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। बदमाश जीने के रास्ते घर में घुस आए। बदमाशों ने लाखों रुपये कीमती के सोने-चांदी के जेवरात हजारों रुपये की नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
इसके अलावा बदमाशों ने कृष्णपाल पुत्र धारा सिंह के घर को अपना निशाना बनाया। धारा सिंह दिल्ली में नौकरी करते हैं। गांव में उनकी पत्नी अनीता, पुत्र सचिन, अरुण व पुत्रवधू कीर्ति रहते हैं। परिवार के सभी लोग सोये हुये थे। बदमाशों ने अरूण के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। फिर दूसरे कमरे में अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात व हजारों की नकदी चोरी कर ली। दोनों घरों से करीब पचास हजार की नकदी व छह लाख रुपये की ज्वैलरी लूटकर ले गए।
विज्ञापन
आहट होने पर सचिन की आंख खुल गई। इससे पहले की वह कुछ कर पाता बदमाशों ने उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। तकिए से उसका मुंह दबाकर हत्या की कोशिश की। सचिन के बेहोश होने पर बदमाश उसे मरा समझकर वहां से फरार हो गए। होश में आने पर सचिन ने शोर मचा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
घायल को आनन-फानन में उपचार के लिए कंकरखेड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इस मामले में रविंद्र व अनीता ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया कि दबथुवा में दोनों घरों में हुई चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/