फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस ने तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

पुलिस ने तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

Tue, 11 Sep 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस ने तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार
परीक्षितगढ़। हस्तिनापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव अहमदनगर बढ़ला में छापा मारकर तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी और एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा अरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने पांच तमंचे, एक अधबना तमंचा और भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए है। पुलिस ने पकडे़ गए आरोपी का चलान कर कोर्ट में पेश कर दिया है।

रविवार देर रात हस्तिनापुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर बढ़ला में तमंचा बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारकर एक युवक को मौके से हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर पकडे़ गए बदमाश ने अपना नाम चांद मोहम्मद पुत्र फैयाज निवासी ग्राम कन्नौर जनपद गाजियाबाद व फरार साथी खान मोहम्मद पुत्र मुंशी सैफी निवासी अहमदनगर बढला बताया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र ने बताया कि दोनों बदमाश कई वर्षों से तमंचा बनाकर आसपास के जनपद में बेचते थे। जिस पर फरार आरोपी खान मोहम्मद पहले भी तमंचा बनाने के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। दूसरे थाने की पुलिस ने क्षेत्र में तमंचा बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारकर एक आरोपी को गिरफ्तार करने पर पुलिस के उच्चाधिकारियों ने हस्तिनापुर थानाध्यक्ष की सराहना की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने दोनों आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed