फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   इकराम नगर में बिना शटर की खुली दुकान में सो रही वृद्धा के सिर पर किसी वस्तु का प्रहार कर घायल किया।

इकराम नगर में बिना शटर की खुली दुकान में सो रही वृद्धा के सिर पर किसी वस्तु का प्रहार कर घायल किया।

Tue, 21 Aug 2018 02:09 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
इकराम नगर में बिना शटर की खुली दुकान में सो रही वृद्धा के सिर पर किसी वस्तु का प्रहार कर घायल किया।
मवाना। रविवार रात खुली दुकान में सो रही वृद्धा को किसी अज्ञात ने सिर पर वस्तु से प्रहार कर घायल कर दिया। सुबह में नमाज के लिए जा रहे परिवार के लोगों ने महिला को खून से लथपथ देखा। उन्होंने जानकारी पीआरवी को दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं, पास ही के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध युवक कैद हुआ है।
विज्ञापन

इकराम नगर निवासी वृद्धा अनीशा (70) पत्नी कसीमुद्दीन मकान के पास स्थित दुकान में सोती थी। बीती रात अज्ञात ने उस पर किसी वस्तु से प्रहार करके घायल कर दिया। सुबह में परिजन नमाज के लिए जा रहे थे तो उन्होंने महिला को खून से लथपथ देखा। जिस पर उन्होंने पीआरवी को जानकारी दी। पीआरवी ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। पहले परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए अज्ञात में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने वृद्धा का मेडिकल परीक्षण कराया। परिजनों ने देर शाम अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, चिकित्सकों ने पीड़ित को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चेयरमैन अय्यूब कालिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। वृद्धा के सिर पर वार किया गया है। इस संबंध में वृद्धा के धेवते आमिर पुत्र अलीमुद्दीन ने मारपीट की तहरीर दी है।
विज्ञापन

कैमरे में कैद हुआ युवक
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। इसमें युवक जाता दिखाई दिया परंतु कुछ ही देर बाद वह वापस आता दिखाई दिया। पुलिस उक्त युवक के बारे में जानकारी हासिल करने में जुटी है। यदि पुलिस कैद हुए युवक को पकड़ लेती है तो इस घटना से पर्दा उठ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि तहरीर मिल गई है। वृद्धा अभी बेहोश है। होश में आने पर उसके बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि सीएचसी में कराई गई चिकित्सा में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, सीसीटीवी में कैद हुए युवक की तलाश की जा रही है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. अनिल शर्मा का कहना है कि मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। महिला के सिर पर चोट है।

घर से घोड़ी चोरी
मवाना। मोहल्ला तिहाई से रविवार देर रात हरवीर पुत्र अशोक की घर से घोड़ी चोरी कर ली। इसकी जानकारी पीड़ित को सोमवार सुबह हुई। जिस पर उसने घोड़ी की तलाश की परंतु सुराग नहीं लगा। हरवीर ने बताया कि वह घोड़ी-बुग्गी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed