फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विद्घुत निगम की टीम ने कई गांवों में बिजली चोरी पकडी

विद्घुत निगम की टीम ने कई गांवों में बिजली चोरी पकडी

Fri, 17 Aug 2018 02:40 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
विद्घुत निगम की टीम ने कई गांवों में बिजली चोरी पकडी
खरखौदा। विद्युत निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को गांव अल्लीपुर, हाजीपुर एवं फफूंडा आदि गांवों में छापा मारा। यहां 18 लोग बिजली चोरी करते मिले। हालांकि क्षेत्रीय विधायक ने गांव फफूंडा में देशी शराब के ठेके में चोरी के मामले में हस्तक्षेप किया। हालांकि विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी इमरान खान, जेई जयवीर सिंह समेत टीम ने बिजली चोरी अभियान के तहत गांव हाजीपुर में छापामारी की। जिसमें हाजीपुर निवासी मुज्जमिल, जमालुद्दीन, मो. वसी व मनोज कुमार, गांव अल्लीपुर में नसीम, फकीरा, बबलू, योगेश तथा गांव फफूंडा में नफीस, शारदा, पप्पू, प्रीतम सिंह, नरेश, दीपक कुमार, अंशुल, ज्ञान कौर व फफूंडा में देशी शराब के ठेके पर बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने सभी के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, शराब का ठेका क्षेत्रीय विधायक के रिश्तेदार का बताया गया। उपखंड अधिकारी रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे तो ठेका चला रहे विधायक के रिश्तेदार ने विधायक से उपखंड अधिकारी से फोन पर वार्ता कराई। उपखंड अधिकारी ने इस मामले में तुरंत रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

इस मामले में विधायक ने हस्तक्षेप किया था, लेकिन मामला विद्युत चोरी का है। इसलिए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।-इमरान खान, उपखंड अधिकारी विद्युत निगम मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed