{"_id":"5b3be2744f1c1bbe248b45ef","slug":"15306512511-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नलकूपों में चोरी करते पकडे गैंग से उपकरण बरामद किये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने नलकूपों में चोरी करते पकडे गैंग से उपकरण बरामद किये
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने नलकूपों में चोरी करते दबोचा
खरखौदा। जंगल में नलकूपों में प्रतिदिन चोरियां हो रही हैं। जिस कारण सभी गांवों के किसान एक दूसरे के साथ मिलकर रात्रि में नलकूपों की रखवाली कर रहे हैं। रविवार रात्रि में भी गांव फफूंडा में कई किसान नलकूपों की रखवाली कर रहे थे। जैसे ही किसान सतीश के नलकूपों पर पहुंचे तो वहां तीन युवक चोरी करते मिले थे। किसानों ने तीनों को दबोच लिया था तथा मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया था। पूूछताछ में तीनों ने अपना नाम आबिद पुत्र सलीम, आसिफ पुत्र सलीम व बाबर पुत्र शहजाद निवासी गण समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट बताया था। पुलिस ने तीनों की निशान देही पर कई विद्युत उपकरण बरामद कर लियेे हैं। मंगलवार को पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।