फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बहन से अवैध संबंध के चलते की थी कैब चालक की हत्या

बहन से अवैध संबंध के चलते की थी कैब चालक की हत्या

Sun, 01 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
बहन से अवैध संबंध के चलते की थी कैब चालक की हत्या
रोहटा(मेरठ)। बीस दिन पूर्व अमानुलापुर मार्ग पर की गई ओला कैब चालक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके एक आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया संदीप की हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि 12 जून की सुबह रोहटा अमानुलापुर मार्ग स्थित जेपी गोयल भट्ठे पर बाइक सवार उसके दो साथियों ने बाइक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसी बाइक पर सवार हो दोनों भाग गये थे। खेतों में काम कर रहे किसानों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी थी। थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसकी तीन दिन पूर्व उसके परिजनों ने रोहटा थाने पर आकर फोटो के आधार पर शिनाख्त संदीप पुत्र महिपाल मूल निवासी टिटौड़ा थाना खतौली एवं हाल निवासी नाईपुरा थाना लोनी जिला गाजियाबाद के रूप में की थी। संदीप ओला कैब पर चालक था। पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो उसमें उसका दोस्त राहुल और उसका भाई अंकित निवासी टिटौडा की पाई गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए इनके घर दबिश दी। अंकित घर पर मिल गया और उसने हत्या के कारणों का राजफाश किया। उसने बताया कि भाई राहुल ने गत वर्ष गांव के ही गुड्डू पर गोली चला दी थी। जिसमें राहुल जेल चला गया था और एक साल तक जेल में रहने के बाद वह दो माह पूर्व ही जमानत पर बाहर आया है। जब वह जेल में बंद था तो उस बीच संदीप का हमारे घर पर आना जाना रहा। अंकित की बहन से संदीप ने अवैध संबंध हो गए। इसका राहुल ने जेल से आकर विरोध किया तो संदीप ने राहुल की हत्या करने की योजना गुड्डू से मिलकर बनानी शुरू कर दी। ये दोनों मोबाइल पर वार्ता करते थे। इनकी मोबाइल की रिकार्डिंग बीच बीच में राहुल सुन लेता था, लेकिन इसका संदीप को पता नहीं चल पाया। जब राहुल को मालूम हो गया कि संदीप उसकी मुखबिरी करके गुड्डू से हत्या करा सकता है तो उसने संदीप को लालच दिया कि पुरा महादेव के पास एक गांव में एक व्यक्ति की हत्या करनी है। इसकी एवज में पांच लाख रुपये मिलेेंगे। संदीप के बहकावे में राहुल 12 जून की सुबह घर से बाइक पर सवार हो चल दिया। तीनों रोहटा से होते हुए अमानुलापुर मार्ग पर पहुंचे। यहां भट्ठे पर सुनसान देख संदीप से पेशाब करने की कहकर बाइक रुकवा ली और जैसे ही संदीप ने बाइक रोकी तो दोनो भाइयों ने पीछे से तमंचे से उसकी गर्दन पर दो गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बाइक पर सवार होकर घर चले गए। वहां से राहुल तो पंजाब चला गया और अंकित रोजाना मृतक संदीप के घर पर शोक व्यक्त करने के लिए जाता रहा। जिससे उसके परिजनों को शक न हो।
विज्ञापन

मुख्य बातें
पुलिस ने दबिश देकर अंकित को दबोच लिया, मुख्य हत्यारोपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed