फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अडी तलाक शुदा महिला

प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अडी तलाक शुदा महिला

Sat, 23 Jun 2018 09:31 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अडी तलाक शुदा महिला
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई निवासी तलाकशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। वह समझाने के बावजूद नहीं मानी तो परिजन उसे थाने में छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

खिवाई निवासी तलाकशुदा महिला मायके में रह रही थी। उसका फोन पर बागपत के एक गांव निवासी युवक से संपर्क हुआ। इसके बाद से दोनों के बीच बातें होती रहीं। इसके चलते युवक शनिवार को महिला के घर आ पहुंचा। इस पर महिला के परिजनों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इस पर महिला थाने में जा पहुंची और युवक को छोड़े जाने की गुहार लगाई। थाने पहुंचे महिला के मायके वालों ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया। यहां महिला उक्त युवक के संग जाने की जिद पर अड़ गई। इस पर मायके वाले महिला को थाने में छोड़कर लौट गए। उधर, इस बारे में थाना प्रभारी रवींद्र सिंह कांबोज ने बताया कि दोनों बालिग हैं। उनकी इच्छा के आधार पर महिला के मायके वाले बिना कार्रवाई किए चले गए। हालांकि पुलिस ने युवक को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed