{"_id":"5b2ac49b4f1c1bb26e8b90d7","slug":"152952950016-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावड़-सोफीपुर मार्ग पर महिला से सोने के कुंडल लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लावड़-सोफीपुर मार्ग पर महिला से सोने के कुंडल लूटे
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
वॉक कर रही महिला से कुंडल लूटे
मोदीपुरम। लावड़-सोफीपुर मार्ग पर वॉक कर रही एक महिला से दो पल्सर सवार बदमाशों ने सोने के कुंडल लूट लिए। महिला ने शोर मचाया तो बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। बाद में पीड़िता ने पल्लवपुरम थाने पर तहरीर दी ।
फिरोजाबाद निवासी ऊषा पत्नी लाल सिंह अपने भाई सुशील के यहां सोफीपुर नाले पर रिश्तेदारी में आई थी। बताया गया कि बुधवार की शाम वह वॉक के लिए लावड़-सोफीपुर मार्ग पर घूम रही थी। इसी बीच दो पल्सर बाइक पर सवार बदमाश आए और महिला से झपट्टा मारकर सोने के कुंडल लूट लिए। बदमाश कुंडल लूटकर फरार होने लगे तो महिला ने शोर मचाया, लेकिन बदमाशों ने तमंचे निकालकर लहराए जिससे महिला घबरा गई। जिसके चलते बदमाश फरार हो गए। पीड़िता ने सूचना पुलिस को दी। आसपास के लोग भी वहां एकत्रित हो गए। बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। पीड़िता ने तहरीर दी। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।