{"_id":"5b1d91dd4f1c1b264d8b5e97","slug":"152866454517-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विवि में यूनियन अध्यक्ष के घर चोरी, प्रोफेसर के ताले तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कृषि विवि में यूनियन अध्यक्ष के घर चोरी, प्रोफेसर के ताले तोड़े
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बदमाशों ने बंद मकान का ताला तोड़कर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष के यहां हजाराें रुपये का सामान साफ कर दिया। इसके बाद एक असिस्टेंट प्रोफेसर के घर का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश की। पीड़ित ने तहरीर दी है।
दौराला निवासी विनय शर्मा कृषि विश्वविद्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत है और कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष हैं। वह परिवार के साथ कृषि विवि कैंपस में टाइप थ्री में रहते हैं। वह परिवार के साथ चार दिन पहले रिश्तेदारी में गए थे। पड़ोसी की सूचना पर वापस आए विनय ने बताया कि बदमाशों ने रात में मकान का ताला तोड़कर ज्वैलरी समेत 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। बदमाशों ने पड़ोस में ही वेटनरी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर विकास जायसवाल के मकान का भी ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन बदमाश कामयाब नहीं हो सके। पीड़ित ने दौराला थाने में तहरीर दी है।
26 लाख सुरक्षा पर खर्च, फिर भी हो रही चोरी
कृषि विश्वविद्यालय में हर माह सुरक्षा के नाम पर 26 लाख रुपये खर्च किए जा रहे है। बदमाशों ने विवि की सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी। सवाल उठता है कि इतनी मोटी रकम खर्च करके भी सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं है। इससे पहले विवि परिसर में एक कर्मचारी की बाइक चोरी हो गई थी। वेटनरी कॉलेज में भी चोरी हुई थी।
विज्ञापन
------------------
वर्जन.....
कृषि विवि में चोरी की घटना गंभीर है। सुरक्षा होने के बावजूद चोरी कैसे हो रही है, इस संबंध में सुरक्षा अधिकारी और संबधित एजेंसी से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। -डॉॅ. गया प्रसाद, कुलपति