{"_id":"5b1418744f1c1bb06e8b5ffd","slug":"152804364120-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय में नशीली दवा पिलाकर दो बहनों से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाय में नशीली दवा पिलाकर दो बहनों से दुष्कर्म
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। मुल्हैड़ा चौकी क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात परिवार के सदस्यों को चाय में नशीली दवा पिलाकर गांव के दो युवकों ने दो सगी बहनों संग दुष्कर्म किया। युवतियों के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए और दो आरोपियों को दबोच लिया। वहीं, एक आरोपी छूटकर फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर जा पहुंची और आरोपियों को चौकी ले गई। दोनों युवतियों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा। वहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। पीड़ित युवती के परिजन गरीब हैं। वहीं, मामले को गुपचुप तरीके से पंचायत के माध्यम से निपटाने की तैयारी चल रही है। इसके जरिए आरोपियों से युवतियों का निकाह करने का दबाव बनाया जा रहा है।
मुल्हैड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात में दो युवकों ने चाय में नशीली दवा डाल दी। परिवार के सदस्य चाय पीने के बाद अलग-अलग कमरे में चले गए। वे कुछ देर बाद ही बेहोश हो गए। इसके बाद दोनों युवकों ने दो सगी बहनों से दुष्कर्म किया। युवतियों को होश आया तो उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने दो युवकों को दबोच लिया। इसी बीच एक आरोपी छूटकर भाग निकला। इसकी जानकारी मुल्हैड़ा चौकी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं, कुछ लोगों ने मामला एक ही समुदाय से जुड़ा होने के चलते फैसला कराने की बात शुरू की। दिनभर मामला नहीं निपटा तो शनिवार रात में दोनों युवतियों को सीएचसी लाकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीण इस मामले को गुपचुप तरीके से निपटाने में जुटे हैं। युवतियों का परिवार बेहद गरीब बताया है। उसको कहा जा रहा है कि तेरी बेटियां जवान हो रही हैं। तुझे इनका निकाह भी करना है। यदि थाने के चक्कर में पडे़गा तो बदनामी होगी और कोई इनका रिश्ता भी नहीं लेगा। उस पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह दोनों पीड़ित बेटियों का निकाह आरोपियों से कर दे। वहीं, इस मामले में मुल्हैड़ा चौकी पुलिस भी तहरीर नहीं मिलने के चलते ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रही है। इस संबंध में मुल्हैड़ा चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने एक युवक को एक घर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने की बात कहकर सौंपा था। हालांकि अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई। दोनों बहनों को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए सीएचसी भेजा है। हालांकि उन्हें पंचायत के बारे में जानकारी नहीं है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मुख्य बातें
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवकों ने की वारदात, ग्रामीणों ने दोनों को दबोचा, एक छूटकर फरार
पंचायत में आरोपियों से निकाह कराने का दबाव बनाया जा रहा
पुलिस पंचायत की जानकारी होने से कर रही इनकार