फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बदमाशों ने बाइक सवार को तमंचे के बल पर लूटा

बदमाशों ने बाइक सवार को तमंचे के बल पर लूटा

Sun, 03 Jun 2018 07:03 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने बाइक सवार को तमंचे के बल पर लूटा
मवाना(मेरठ)। दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने शनिवार रात बहसूमा बाईपास स्थित फलावदा चौराहे के समीप बिजनौर निवासी बाइक सवार से 12 हजार रुपये, बाइक तथा मोबाइल लूट लिये। इसके बाद गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

बिजनौर निवासी सूर्यदेव आर्य पुत्र रुद्रपाल सिंह अपाचे बाइक से अकेला दिल्ली से शनिवार रात बाईपास होते हुए घर लौट रहा था। वह बहसूमा बाईपास पर फलावदा चौराहा पार करके आगे बढ़ा तो दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने उससे लूटपाट करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

उसने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देते हुए उसे खेत में खींचने का प्रयास किया। इसी दौरान उनको किसी अन्य वाहन की लाइट दिखाई दी। इस पर बदमाश उससे 12 हजार रुपये, बाइक तथा मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। किसी प्रकार उसने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा बदमाशों को तलाश करने का प्रयास किया। हालांकि बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी। इससे पहले बृहस्पतिवार को मखदूमपुर मार्ग पर बाइक सवार तथा शुक्रवार को कार सवार पांच युवकों से बदमाश लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। हालांकि पुलिस बढ़ती लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद हो चले हैं। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि शनिवार रात की घटना में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
पीड़ित बाइक पर सवार होकर दिल्ली से अपने घर बिजनौर लौट रहा था
पुलिस लूट की वारदातों को खुलासा करने में नाकाम रही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed