{"_id":"5b0ed1894f1c1b906e8b568d","slug":"152769780712-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी के सिपाही पर पत्नी ने लगाया जान लेवा हमले का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएसी के सिपाही पर पत्नी ने लगाया जान लेवा हमले का आरोप
Updated Wed, 30 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। पीएसी 44वीं वाहिनी में तैनात सिपाही पर उसकी पत्नी ने पति पर अन्य महिलाओं से संबंध बनाने का विरोध करने पर मारपीट करने, अप्राकृतिक संबंध बनाने, गर्भपात कराने का विरोध करने पर जानलेवा हमले की शिकायत की है।
पीएसी 44वीं वाहिनी निवासी एक महिला ने बताया कि उसका पति सिपाही पद पर तैनात है। उसका विवाह 2008 में हुआ था। उसी समय से पति अत्याचार करता रहा है। पति उसके साथ मारपीट कर अप्राकृतिक संबंध बनाता है। महिला का आरोप है कि उसका पति दूसरी महिलाओं को घर लाकर उनसे अवैध संबंध बनाता है। वह चार माह की गर्भवती है। पति ने उसका गर्भपात कराने का प्रयास किया। अब पति चरित्रहीनता का आरोप लगा रहा है। वहीं, ससुराल वाले भी उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। अब पीड़ित का पति एवं ससुराल वाले उसे तथा उसके बच्चे की हत्या करना चाह रहे हैं। 18 मार्च 2018 को एक बार फिर पति ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत कार्यालय में भी की। हालांकि विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं की गई। इस पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।