फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   उधार के रुपए मांगने पर युवक को पीटा, सदमे से पिता की मौत

उधार के रुपए मांगने पर युवक को पीटा, सदमे से पिता की मौत

Sat, 05 May 2018 08:40 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
उधार के रुपए मांगने पर युवक को पीटा, सदमे से पिता की मौत
मवाना। उधार दिए रुपये वापस मांगने पर शुक्रवार देर रात चार युवकों ने एक युवक से जमकर मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को मेरठ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, मारपीट के बाद सदमा लगने से घायल युवक के पिता की हार्टअटैक से मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर के तेलियों वाला कुआं निवासी इसरार ने पड़ोसी शमशाद को रुपये उधार दे रखे थे। आरोप है कि वह शुक्रवार देर रात अपने रुपये वापस मांगने उसके घर पहुंचा। इस पर शमशाद ने अपने साथियों जिशान, सोनू, मोनू के साथ मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। हालांकि मारपीट में इसरार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। युवक ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल इसरार को मेरठ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मारपीट की जानकारी मिलने पर इसरार के पिता महबूब को सदमे के चलते हार्ट अटैक आ गया। परिजन उसे आनन-फानन में चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपी युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर शाम इसरार के परिजनों ने महबूब के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन



रास्ते का विवाद एसडीएम दरबार पहुंचा
मवाना। मुबारिकपुर रोड स्थित कब्रिस्तान में रास्ते को लेकर विवाद की शनिवार को मौके पर पहुंचे लेखपाल ने जांच की। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने दो दिन में जवाब देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि मुबारिकपुर रोड पर अंसारी, राजपूत, सैफी और अब्बासी बिरादरी के लोगों के कब्रिस्तान है। रास्ते को लेकर इन बिरादरी के लोगों में पिछले कुछ दिनों से विवाद चला आ रहा है। इसके चलते एक पक्ष के लोगों ने मामले की जानकारी से एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव को अवगत कराते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा। वहीं, विवाद की जानकारी मिलने पर नगर के चेयरमैन अय्यूब कालिया भी दोनों पक्षों में समझौता कराने पहुंचे, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। इस पर शनिवार को एसडीएम के आदेश पर लेखपाल लोकेंद्र राठी मौके पर पहुुंचे और जांच करके रास्ते की जगह बताई। इस पर डॉ. फकरु ने दो दिन में बिरादरी से बात कर जवाब देने की बात कही। इस पर सभी लोगों की सहमति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed