फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   घर में घुसकर लूटपाट तोडफोड करने का आरोप लगाते हुए चार को नामजद किया।

घर में घुसकर लूटपाट तोडफोड करने का आरोप लगाते हुए चार को नामजद किया।

Sat, 05 May 2018 07:44 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर लूटपाट तोडफोड करने का आरोप लगाते हुए चार को नामजद किया।
मवाना।
विज्ञापन

हरिहर विहार निवासी सुनीता ने घर में घुसकर लूटपाट, मारपीट करने तथा शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपियों से जानमाल का खतरा बताया है। वहीं, मोहल्लेे के ही राजकुमार ने भी चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर तोड़फोड़ करने तथा घर में रखे साढे़ पांच लाख रुपये ले जाने का आरोप लगाया है। उधर, दूसरे पक्ष की ओर से भी नामजद कर थाने में दी तहरीर में धोखे से जमीन बेचने का आरोप लगाया है।
हरिहर विहार निवासी सुनीता पत्नी रणवीर सिंह ने कहा कि वह अशोक विहार में परिवार के साथ रहती है। बीती चार मई की रात करीब 11.40 बजे उनके घर पर पहुंचे कुछ लोगों ने पड़ोसी राजकुमार का नाम पूछा तथा गालीगलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने धमकी दी कि तेरे परिजन राजकुमार के साथ बहुत घूमते हैं। बता वह कहां है। उसे तथा तेरे परिजनों को सबक सिखा देंगे। आरोपियों ने उससे मारपीट कर कुंडल आदि लूट लिये। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। वहीं, आरोपियों ने उसके पुत्र से भी मारपीट की। सूचना पाकर पुलिस पहुंची परंतु आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी उसे तथा परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उसने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, इसी कालोनी निवासी राजकुमार ने भी चार लोगों के खिलाफ दी तहरीर में कहा कि वह बीती चार मई को दरियापुर गया था। वहां से पांच मई को लौटा तो पाया कि मकान के दरवाजे, शीशे आदि टूटे पडे़ थे। मकान के अंदर सेफ में रखे बैनामे के लिए साढे़ पांच लाख रुपये गायब हैं। पड़ोसियों ने बताया कि उसके पास अक्सर आने वाले व्यक्ति जिनकी उससे रंजिश है। उसने तोड़फोड़ की है। जानमाल को खतरा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से जीराज सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा कि गांव करीमपुर में उसकी जमीन है। उसके भतीजे ने उक्त जमीन गांव के ही एक व्यक्ति को बेच दी है। वह बीते 20 साल से मुंबई में रह रहे हैं। शुक्रवार रात करीब 10 बजे परिवार के साथ गांव पहुंचा तो पाया कि उनके हिस्से की जमीन पर दीवार करा रखी है। आरोपी भतीजे से बात करने के लिए चार मई की रात को हरिहर विहार में उसके आवास पर पहुंचे। आरोपी पड़ोस के मकान में घुसकर फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य बातें
गांव करीमपुर निवासी दूसरे पक्ष ने लगाया धोखे से जमीन बेचने का आरोप
थाना प्रभारी निरीक्षक बोले, जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed