फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पत्नी को मयके में गोली मारी, रिपोर्ट दर्ज

पत्नी को मयके में गोली मारी, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 25 Apr 2018 09:48 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
पत्नी को मयके में गोली मारी, रिपोर्ट दर्ज
पत्नी को मायके में पहुंचकर गोली मारी
विज्ञापन

पुलिस ने किया पति पर जानलेवा हमले में मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। ग्राम घोसीपुर में मायके में रह रही विवाहिता को लेने उसका पति पहुंचा था। हालांकि विवाहिता ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया। इस बीच पति ने पत्नी को गोली मार दी। वहीं, पुलिस ने तहरीर पर जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

घोसीपुर निवासी अंजुम पत्नी सलीम अहमद ने बताया कि उसकी बेटी शाहीन की शादी मेरठ कोतवाली थाना क्षेत्र के आसिफ पुत्र चांद के साथ हुई थी। लेकिन आसिफ आए दिन ससुराल वालों से प्रतिदिन दहेज की मांग लेकर प्रताड़ित करता था। इस बीच शाहीन काफी समय से अपने मायके घोसीपुर में रह रही थी। पीड़ित महिला के अनुसार मंगलवार को उसका दामाद आसिफ घोसीपुर पहुंचा। बातचीत के दौरान आसिफ ने उसकी बेटी के साथ गाली गलौज कर दी। आरोप है कि विवाहिता ने पति का विरोध किया। इस बीच आसिफ ने मारपीट करते हुए शाहीन को गोली मार दी। अन्य परिजनों के वहां पहुंचने से पूर्व पति वहां से भाग गया। परिजनों के अनुसार गोली महिला के पेट में लगी। विवाहिता को घायल अवस्था में परिजनों ने मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने थाने में घटना की तहरीर दी। वहीं, पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसआई रविंद्र चंद्रावल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed