{"_id":"5abe6e614f1c1bdc618b4889","slug":"15224298012-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माडल शाप पर सैल्समैन द्वारा बीअर के अधिक दाम वसूलने का विरोध करने पर चार पर धारधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माडल शाप पर सैल्समैन द्वारा बीअर के अधिक दाम वसूलने का विरोध करने पर चार पर धारधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया।
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
मवाना।
थाने से चंद कदम दूर स्थित मॉडल शाप पर बीअर लेने पहुंचे चार युवकों द्वारा अधिक दाम वसूलने का विरोध करने पर सेल्समैन ने धारदार हथियार से हमला करके उन्हें घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। यहां उनकी हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया। घायलों में से दो भी शराब के ठेके पर सेल्समैन हैं।
अंकुश पुत्र राज सिंह निवासी गढ़ी मॉडल शाप पर सेल्समैन है तथा बॉबी पुत्र कालू निवासी घोरिया देसी शराब ठेके पर सेल्समैन है। बताया कि इन दोनों के दो दोस्त सेवक पुत्र प्रताप निवासी सकौती तथा राहुल पुत्र मंगू निवासी गढ़ी इनसे मिलने शाम के समय पहुंचे। जिस पर ये चारों थाने के पास स्थित मॉडल शाप पर बीअर खरीदने पहुंचे।
आरोप है कि मॉडल शाप के सेल्समैन ने इनसे निर्धारित से अधिक पैसे मांगे। जिस पर इन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा कि वे भी सेल्समैन हैं ज्यादा पैसे क्यों मांग रहा है। इसको लेकर मॉडल शाप के सेल्समैन से कहासुनी हो गई। आरोप है कि मॉडल शाप के सेल्समैन ने इन चारों को धारदार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया। इसके बाद मॉडल शाप बंद करके फरार हो गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इनकी हालत गंभीर होने पर इन्हें मेरठ रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। इस घटना के संबंध में घायल अंकुश के भाई गांव गढ़ी निवासी सनी पुत्र राज सिंह ने तीन नामजद तथा पांच अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।