फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया।

दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया।

Wed, 24 Jan 2018 09:00 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने हत्यारोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन

हस्तिनापुर। ग्राम कुन्हैड़ा के जंगल में मामूली विवाद में गोली मार एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने बुधवार को दो आरोपी बलजेंद्र सिंह पुत्र सरदार सिंह, अवतार सिंह पुत्र बलजेंद्र िनवासी ग्राम कुन्हैड़ा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किये। थाना प्रभारी मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हत्यारे और वादी मृतक के परिवार से ही संबंधित है। इनके ग्राम कुन्हैड़ा के जंगल में ही डेरे हैं। वादी के लड़के मनताब सिंह उर्फ महताब पर देसी बंदूक और देसी राइफल से फायरिंग की गई थी। जिसमें मताब सिंह उर्फ महताब की मृत्यु हो गई थी। जबकि बलदेव घायल हो गया था। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।



सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत होंगे विवाह
हस्तिनापुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं सामान्य वर्ग के निर्धन व्यक्तियों के पुत्र एवं पुत्रियों की शादी हेतु मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन फरवरी 2018 में किया जाएगा। इसके लिए आवेदन फार्म नगर पंचायत हस्तिनापुर के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी निशाद मधुरमय ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत एक बार में 12 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। शादी का समस्त खर्च सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। जिसके लिए लड़के की आयु 21 वर्ष एवं लड़की की आयु 18 वर्ष न्यूनतम होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए सभी पात्र व्यक्ति अंतिम तिथि दिनांक 10 फरवरी 2018 तक नगर पंचायत कार्यालय में फार्म अवश्य जमा करा दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed