{"_id":"5a5f587e4f1c1bcb268b4edf","slug":"151619820215-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव मीवा में शांति। पुलिस फोर्स तैनात।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव मीवा में शांति। पुलिस फोर्स तैनात।
Updated Wed, 17 Jan 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
मवाना। गांव मीवा में गाड़ी को साइड देने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने दलित परिवार की ओर से तहरीर देकर पांच नामजद तथा दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस किसी भी नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। गांव में शांति है। इसके बावजूद पुलिस फोर्स तैनात है।
गांव मीवा में मंगलवार को गाड़ी को साइड देने को लेकर योगेंद्र और सुनील के परिजनों में कहासुनी एवं मारपीट हो गई थी। जिसमें योगेंद्र पक्ष का राहुल घायल हो गया था। जिसमें पुलिस ने सुनील पक्ष के खिलाफ 151 मेें कार्रवाई की थी। वहीं, योगेंद्र पक्ष द्वारा सुनील के घर में घुसकर मारपीट एवं फायर की थी। जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया था। मारपीट में सुनील की गर्भवती पत्नी शशि तथा एक अन्य महिला सरोज घायल हो गई थी। शशि का हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। इस मामले में सुनील पक्ष की ओर से गैंदी पत्नी भीम सिंह ने थाने में पांच को नामजद तथा 10 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी परविंदरपाल सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपी हाथ नहीं लग सके हैं। गांव में शांति है तथा तनाव के मद्देनजर पीएसी तैनात है।
मुख्य बातें
मीवा में जातीय संघर्ष के बाद तनाव के चलते पीएसी तैनात
नामजद सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर