{"_id":"5a5b7f354f1c1b68268b45e5","slug":"151594596417-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पडौसी पर लगाया मकान में घुसकर चोरी करने का आरोप।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पडौसी पर लगाया मकान में घुसकर चोरी करने का आरोप।
Updated Sun, 14 Jan 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल कुम्हारों वाली गली निवासी मोहम्मद शादाब ने पड़ोसी के तीन युवकों पर घर में घुसकर तीन लाख रुपये और लाखों के जेवरात चोरी करने का आरोप लगाया है।
मोहम्मद शादाब पुत्र मोहम्मद हनीफ ने थाने में दी तहरीर में कहा कि वह फलों का कारोबार करता है। वह रोज की भांति सुबह पांच बजे आढ़त जाने के लिए उठा तो उसे घर में कुछ आहट सुनाई दी। कमरे में जाकर देखा तो तीन युवक घर में रखी अलमारी खंगाल रहे थे। उसने शोर मचाया तो आरोपी भागने लगे। जिसमें से एक पकड़ लिया। मोहम्मद शादाब ने उसे पहचान लिया। आरोपी पड़ोस में रहने वाला है। आरोपी उस पर हमला करके फरार हो गया। चोर अलमारी में रखे तीन लाख रुपये तथा सात तौले का हार चुरा ले गए। उसने हाल में ही प्लाट बेचा था जिस कारण रकम घर में रखी थी। इसकी जानकारी आरोपी को थी। दरोगा संजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच करके रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।